सम्बंधित जानकारी
- जोशीमठ में आसमान से बरसी आफत, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता
- Weather Alert: अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी बर्फबारी की चेतावनी
- कश्मीर का तापमान बढ़ा, पंजाब और हरियाणा को नहीं मिली शीतलहर से राहत
- मच्छेल में बर्फीली खाई में गिरने से 3 सैनिक शहीद, 2 माह में 6 की मौत
- Weather Update : देश के कई हिस्सों में सर्दी का सितम, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, घना कोहरा बना मुसीबत
हिमाचल में हिमपात से खुश हैं सैलानी, 200 सड़कें बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में 200 से अधिक सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। हालांकि शिमला, कुल्लू, चंबा आदि स्थानों पर हुई बर्फबारी से सैलानी खुश नजर आ रहे हैं।
हिमपात के कारण शिमला जिले के दूरस्थ डोडरा क्वार अनुमंडल का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया। हिमपात के बाद लाहौल और स्पीति में 177 मार्ग, चंबा में पांच, और कांगड़ा तथा कुल्लू में दो-दो मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिए गए।
शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और लाहौल और स्पीति जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई। कुल्लू के कोठी में 14 सेमी बर्फ गिरी, उसके बाद खदराला में 10 सेमी तथा शिलारो में 7.5 सेमी बर्फ गिरी। कुफरी और गोंडला में चार सेंटीमीटर जबकि कल्पा में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
राजधानी शहर के जाखू पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ की पतली परत छाई हुई थी। लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने इसे खत्म कर डाला। शिमला में पर्यटन क्षेत्र उम्मीद कर रहा है कि बर्फबारी होने की वजह से पर्यटक सप्ताहांत के दौरान पहाड़ियों की रानी की ओर रुख करेंगे।Higher reaches of Himachal Pradesh received fresh snowfall
— ANI (@ANI) January 13, 2023
Snowfall occurred in Lahaul and Spiti,Kinnaur, Shimla, Mandi, Kullu & Chamba. Light snowfall occurred in the periphery of Shimla town. Kothi village of Kullu received heavy snowfall of 14 cm: S Paul, IMD Director, Shimla pic.twitter.com/ZFoUCsylea
राज्य में जनजातीय बहुल लाहौल और स्पीति जिले के क्योलॉंग में सर्वाधिक कम, शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नारकंडा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस, काल्पा मे शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली और शिमला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.4 डिग्री सेल्सियस और 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, 13 जनवरी को मध्य और ऊंची पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और 14 जनवरी से 18 जनवरी तक निचली पहाड़ियों में बारिश होने का अनुमान है।
