Hanuman Chalisa

Jammu and Kashmir: अगले 2 दिनों तक बर्फबारी होने के आसार, श्रीनगर में तापमान में आई गिरावट

Updated: शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (14:27 IST)
श्रीनगर। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले 2 दिनों तक हल्की से भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। घाटी में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम से सोमवार शाम तक बर्फबारी होने की उम्मीद है। रविवार को भारी हिमपात हो सकता है।

ALSO READ: उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुआ हिमपात, बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर
 
विभाग की ओर से बताया गया कि शनिवार रात से बर्फबारी शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे बढ़ते हुए रविवार को तेज होगी। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की (2 से 3 इंच) बर्फबारी हो सकती है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम (6 से 7 इंच) बर्फबारी होने के आसार हैं।
 
उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है। जम्मू क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने का अंदेशा है। अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण सदना टॉप, जोजिला, सिंथन टॉप, मुगल रोड और रामबन-बनिहाल जैसे दर्रों पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो सकता है। इससे रविवार को बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
 
इस बीच शुक्रवार को घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। श्रीनगर में शुक्रवार रात को तापमान 0 से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0 से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कि 4.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख