dipawali
✕

सिद्धू ने इमरान को बताया यूनानी देवता

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (23:25 IST)
चंडीगढ़। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को एक 'यूनानी देवता' और एक 'शुद्ध आत्मा' भी बताया।
 
गुरुवार को उम्मीद जताई कि इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से भारत-पाक संबंधों में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि वह इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के इच्छुक हैं।
 
पंजाब के मंत्री ने केंद्र सरकार से इजाजत मिलने की ओर संकेत करते हुए कहा, 'अगर मुझे अनुमति मिली, तो मैं निश्चित तौर पर जाउंगा। यह बहुत बड़ा सम्मान है।'
 
सिद्धू ने कहा, 'मेरी निजी राय है कि खिलाड़ी बाधाओं को तोड़ते हैं। वे लोगों को एकजुट करते हैं। मैं इमरान खान में एक महान खिलाड़ी देखता हूं और उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखता हूं जो मानवता के लिए हमेशा अच्छा करेंगे। मुझे बड़ी उम्मीदें हैं कि संबंधों में सुधार होगा।'
 
उन्होंने कहा कि खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान के ननकाना साहिब में अगले साल गुरू नानक देव की 550 वीं जयंती के समारोहों को देखने का सपना हकीकत में तब्दील हो सकेगा।
 
वहीं, भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने न्यौता स्वीकार करने को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वहां (शपथ ग्रहण समारोह में) जाने का सिद्धू का फैसला जोखिम भरा है क्योंकि इमरान नीत सरकार आतंकवादियों के लिए एक मोर्चा होगी। 
 
सिद्धू का नाम उन भारतीय हस्तियों में शामिल है जिन्हें खान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अलावा आमिर खान और पूर्व क्रिकेटरों कपिल देव और सुनील गावस्कर को भी न्यौता भेजा गया है।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। ऐसी रिपोर्टे हैं कि खान ने 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की बात कही है। (भाषा) 
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख