dharma sangrah
✕

शिवसेना का भाजपा पर प्रहार, कहा- ED का इस्तेमाल कर आघाड़ी सरकार नहीं गिरा सकती

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (19:22 IST)
मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे किसी वहम में नहीं रहना चाहिए कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा सकती है। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना ने यह भी आरोप लगाया कि ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी सरकारी एजेंसियों का ​​तेजी से पतन हो रहा है।
ALSO READ: आदित्य बोले, संजय राउत की पत्नी को ED का समन राजनीतिक रूप से प्रेरित
ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 4,300 करोड़ रुपए के पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है, हालांकि वे मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के उस बयान पर तंज कसते हुए कि 'ईडी एक गैरराजनीतिक संस्थान है और संविधान के अनुसार काम करता है', शिवसेना ने कहा कि पाटिल ने पूछा है कि क्या संजय राउत संविधान में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि पाटिल भला कब से संविधान को लेकर इतना चिंतित होने लगे? पार्टी ने कहा कि संविधान को लेकर राज्यपाल से सवाल पूछें। राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद की 12 सीटें जून में खाली हुई हैं और कैबिनेट की सिफारिशों के बावजूद सीटें नहीं भरी जा रही हैं।
ALSO READ: ईडी ने जब्त की द्रमुक सांसद की 8.6 करोड़ रुपए की संपत्ति
'सामना' में कहा गया कि 2020 में उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं। राज्यपाल की इच्छा वाली सरकारें अगले 25 साल भी नहीं बनने वाली। इसमें कहा गया कि भाजपा को इस गलतफहमी से बाहर आना चाहिए कि वह ईडी का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र सरकार को गिरा सकती है।
 
भाजपा को छोड़ने के बाद एकनाथ खडसे को ईडी का नोटिस मिलता है। टीडीपी सांसदों पर ईडी के छापे के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। हाल ही में राकांपा में शामिल होने वाले खड़से को ईडी ने पुणे के भोसरी इलाके में एक भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। पिछले महीने ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर छापा मारा था। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख