sundarkand
✕

राहुल गांधी को लेकर शीला दीक्षित ने दिया यह बयान

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (14:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्र की भाजपा नीत सरकार के वादों को लेकर उस प्रहार करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा है कि राजनीति में झूठ ज्यादा देर नहीं चलता है तथा ‘लोग अब कांग्रेस को याद करने लग गए हैं।’ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विशेष बातचीत में कहा कि अब लोग कांग्रेस को याद करने लग गए हैं। कांग्रेस जो कहती थी, वह करती थी या करने के बाद कहती थी।  ऐसा नहीं था कि केवल कहती थी।

  उन्होंने कहा कि आप स्वयं ही देख लीजिए..टूजी, थ्रीजी सब झूठा निकल गया। ‘‘राजनीति में ऊंच नीच अवश्य चलती है किंतु मेरा यह मानना है कि राजनीति में झूठ देर ज्यादा नहीं चलता।’’  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की चर्चा करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘वक्ता-प्रवक्ता’ बहुत अच्छे हैं। किंतु जमीन पर कुछ नहीं दिखाई देता। वह जिस तरह के विकास की बात करते हैं, वह तो कहीं दिखाई नहीं पड़ता। बुलेट ट्रेन, जीएसटी, नोटबंदी..आखिर इससे हल क्या हुआ?

जीएसटी में लोगों को अभी तक कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कुल मिलाकर जिस तरह उम्मीदें बनी थीं, वह पूरी नहीं हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब इतने परिपक्व हो गए हैं, कि वह कांग्रेस को बेहतर ढंग से चला सके और प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला कर सकें, शीला ने कहा कि ‘बिल्कुल हो गए हैं। हमें यह समझना होगा कि परिवक्वता कोई ऐसी चीज नहीं कि दरवाजा खोला या पेच घुमाया और यह आ गई। यह आती है अनुभव से। उन्हें दिन प्रति दिन अनुभव हो रहा है। और अच्छी बात है कि वह इसका फायदा उठा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार भाजपा की सरकार चल रही है और जिस तरह लोगों का विश्वास उसके प्रति कम होता जा रहा है, कांग्रेस राहुलजी के नेतृत्व में जरूर उभर कर आएगी।  कांग्रेस में बुजुर्ग पीढ़ी की प्रासंगिकता के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं वह सबको साथ लेकर चलेंगे। हमें अनुभव भी चाहिए और नयी दिशा भी चाहिए।’’ 

पार्टी में युवा चेहरों के बारे में उनकी सोच के बारे में पूछने पर शीला ने कहा कि पिछली लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में कई युवा मंत्री उभर कर आए थे। पार्टी में कई युवा लोग जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला आदि, बहुत नए ढंग से सोचते हैं। उनकी एकदम नयी सोच है। अब उन्हें कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाए, यह हमारे लिए एक चुनौती साबित होगा। इस चुनौती को पूरा भी किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा Blue DotsAI

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही; मलबे में दबी कई इमारतें, 16 की मौत

Top News 23 October : तिब्बत में भूकंप से तबाही, 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

अगला लेख