Hanuman Chalisa
✕

बरेली का सीरियल किलर गिरफ्तार, आरोपी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (20:11 IST)
Serial killer arrested in Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या करने वाले एक ‘साइको किलर’ को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 6 महिलाओं की हत्या करने के अपने गुनाह को भी कबूल लिया। आरोपी पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहता था और मना करने पर गला दबाकर उनकी हत्या करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थीं।
 
आरोपी ने 6 महिलाओं की हत्या का गुनाह कबूला : अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने छह महिलाओं की हत्या करने के अपने गुनाह को भी कबूल लिया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने तीन दिन पहले ही तीन स्केच जारी किए थे और उससे मिलते-जुलते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
 
25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा : उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज सानुआ निवासी कुलदीप (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना व पूर्व में तैयार किए गए स्केच और उपलब्ध वीडियो की सहायता से आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: UP : बरेली में साइको किलर का खौफ, अब तक 9 महिलाओं की हत्या, कत्ल का एक ही तरीका, पुलिस ने जारी किए स्कैच
आर्य ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में छह घटनाओं को अंजाम देने की बात को कबूल लिया है। उन्होंने बताया कि जिले के मुख्यतः शाही एवं शीशगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 से 2024 में निरंतर सुनसान स्थानों पर अधेड़ उम्र की छह महिलाओं की गला घोटकर हत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं।
 
अधिकारी ने बताया कि इन घटनाओं के संबंध में शाही एवं शीशगढ़ थानों में हत्या के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान शुरू किया गया और जिले के कुशल पुलिसकर्मियों को छांटकर कुल 22 टीमों का गठन किया गया।
 
1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला : उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 25 किलोमीटर के दायरे में 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया और 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहता था और मना करने पर गला दबाकर उनकी हत्या करता था। उन्होंने बताया कि सभी घटनाएं उसने शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में की।
 
सभी महिलाओं की गला दबाकर हत्या : पुलिस ने ‘साइको किलर’ को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की और सभी महिलाओं की हत्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि ‘साइको किलर’ ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया, उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई।
ALSO READ: बरेली में सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, एक्शन फिल्म की शूटिंग जैसे दृश्य, 6 पुलिसवाले सस्पेंड
उन्होंने बताया कि हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थीं। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था। पुलिस ने बताया कि कुलदीप कुमार के पास से मारी गईं महिलाओं का सामान भी बरामद किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख