शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Senior Congress leader Mahesh Joshi passed away
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (11:02 IST)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी का निधन - Senior Congress leader Mahesh Joshi passed away
इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महेश जोशी का शुक्रवार रात निधन हो गया। भोपाल में रात करीब 10 बजे जोशी ने अंतिम सांस ली। 
 
महेश जोशी ने लंबे समय तक इंदौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे। उनका अंतिम संस्कार रामबाग मुक्तिधाम में किया जाएगा। 
 
जोशी के निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्‍वीट कर लिखा- महेश जोशी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनका समर्पण, जनहित में उनके किए गए कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाक़ी, ज़िंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलाई नहीं जा सकती है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।