रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Satyamitranand Giriji Passes away
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 जून 2019 (11:14 IST)

भारत माता मंदिर के संस्थापक शंकराचार्य सत्यमित्रानंद गिरिजी ब्रह्मलीन

Satyamitranand Giriji
देहरादून। सेवानि‍वृत्त शंकराचार्य पद्मभूषण महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का मंगलवार सुबह ब्रह्मलीन हो गए। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के एक अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
 
बुधवार शाम राघव कुटीर में सत्यमित्रानंद गिरिजी की पार्थिव देह को समाधि दी जाएगी। महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का जन्म 19 सितंबर, 1932 को आगरा में हुआ था।
 
भारत माता मंदिर का करवाया निर्माण : 1983 में अपने आप में अनोखे 108 फुट ऊंचे आठ मंजिला भारत माता मंदिर की स्थापना कर पद्मभूषण निवृत्त शंकराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र बन गए थे।
 
आठ मंजिला इमारत के रूप में यह एक ऐसा मंदिर है, जिसे भारत देश के निर्माण और रक्षा में सर्वस्व त्याग कर आहुति देने वाले भारतमाता के सपूतों को समर्पित किया गया है, जहां रोजाना उनकी आराधना की जाती है।
ये भी पढ़ें
पिछले 5 सालों से देश में चल रहा है 'सुपर आपातकाल' : ममता बनर्जी