Daily Horoscope
✕

Punjab में सरपंच की दिनदहाड़े हत्‍या, CCTV में कैद हुई घटना

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2024 (15:10 IST)
Sarpanch murdered in Punjab : पंजाब के तरनतारन जिले में अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच और प्रमुख राजनीतिक नेता अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा को आज सुबह 2 अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। घायल सरपंच को इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, झबाल के मौजूदा सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा पर दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सरपंच आज सुबह भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा थे, तभी अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बाद में अस्‍पताल में इलाज के दौरान सरपंच अवन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारे फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख