Hanuman Chalisa
✕

अवैध निर्माण को लेकर सलमान और उनके परिवार के 5 सदस्यों को नोटिस

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (23:25 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र वन विभाग ने अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में अवैध निर्माण होने का दावा करते हुए उन्हें और उनके परिवार के 5 अन्य सदस्यों को नोटिस भेजा है। वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सलमान के पिता सलीम खान के नाम से 9 जून को नोटिस भेजा गया था।

यह पड़ोसी रायगढ़ जिले के पनवेल में ही एक और संपत्ति के एनआरआई मालिक की शिकायत पर भेजा गया था। नोटिस के अनुसार सलीम खान को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया गया। इसमें कहा गया है कि पनवेल के वाजापुर इलाके में स्थित अर्पिता फॉर्म्स के मालिकाना हक सलमान खान, उनकी बहनों अलवीरा और अर्पिता, भाइयों अरबाज और सुहैल तथा मां हेलेन के पास हैं।

जवाब देने के लिए दिए गए 7 दिन का वक्त गुजर जाने के बाद खान परिवार के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के वनमंत्री सुधीर मुणगंतीवार ने शनिवार को कहा कि उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस बारे में जब सलीम खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई गईं तथा मेरे सारे निर्माण कार्य नियमित हैं और जरूरी शुल्क भी अदा किए गए। कोई अवैध निर्माण नहीं किया गया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख