मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. rickshaw driver income tax department
Written By
Last Modified: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (22:31 IST)

रिक्शा चालक पर करोड़ों का टैक्स, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

रिक्शा चालक पर करोड़ों का टैक्स, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस - rickshaw driver income tax department
मथुरा। मथुरा में एक रिक्शा चलाने वाले को 3 करोड़ 43 लाख का इनकम टैक्स जमा करने का नोटिस मिला है।
नोटिस मिलने के बाद पीड़ित रिक्शा चालक आयकर विभाग और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। रिक्शा चालक का आरोप है कि पैन कार्ड बनवाने के दौरान उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।  
 
खबरों के मुताबिक थाना हाईवे क्षेत्र के अमर कॉलोनी के रहने वाला प्रताप सिंह रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता है। 
 
प्रताप सिंह ने 6 महीने पहले पैन कार्ड बनवाया था, लेकिन उसे पैन कार्ड नहीं मिला, बार-बार चक्कर लगाने के बाद कुछ दिन पूर्व प्रताप सिंह को पैन कार्ड संजय के पास से मिला और 3 दिन बाद आयकर विभाग ने 3 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक का नोटिस रिक्शा चालक को थमा दिया।
ये भी पढ़ें
NIA की कार्रवाई : ISIS साजिश मामले में बेंगलुरू में कथित आतंकी को किया गिरफ्तार