मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ranchi-Pune flight diverted to Nagpur after IndiGo flight passenger's health deteriorated
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 18 मार्च 2023 (00:58 IST)

IndiGo विमान यात्री की बिगड़ी तबीयत, रांची-पुणे उड़ान को भेजा नागपुर

नागपुर। विमानन कंपनी इंडिगो की रांची से पुणे की उड़ान चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से नागपुर भेजनी पड़ी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे रांची से पुणे जा रहे विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया और बीमार यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बारे में इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, यात्री विमान में बेहोश हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से उसे बचाया नहीं जा सका।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
संघ देश में 71 हजार से ज्यादा स्थानों पर कर रहा है प्रत्यक्ष कार्य