Hanuman Chalisa

300 वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (00:59 IST)
बहराइच। उत्तरप्रदेश में बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर से शनिवार रात चोर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करके ले गए।
 
 
घटनास्थल का दौरा करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रवीन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को यहां यह जानकारी देते बताया कि हरदी इलाके के रमपुरवा गांव के अवस्थीपुरवा में लगभग 300 वर्ष पुराने राम-जानकी मंदिर से शनिवार रात चोर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की अष्टधातु की सवा क्विंटलसे अधिक वजनी मूर्तियां चोरी करके ले गए। पुजारी तीरथराम पाठक रात मंदिर का ताला बंद करके घर चला गया था। सुबह जब मंदिर की सफाई के वह वहां आया तो चोरी की घटना का पता चला।
 
उन्होंने बताया कि चोरों ने कटर से शटर और ताले काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कनीराम अवस्थी समेत काफी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मंदिर से मूर्तियां चोरी होने के कारण लोग काफी आक्रोशित थे। सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने दावा किया चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
 
सिंह ने बताया इस सिलसिले में कमेटी के अध्यक्ष कनीराम अवस्थी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामजा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस बीच मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि चोरी गई मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत है। 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर सुरक्षा सख्‍त, CJP की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

अगला लेख