sawan somwar

मौनी व सोमवती अमावस्या पर कुंभ में आस्था के समंदर को नियंत्रित करेगा जिग जैग

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (23:56 IST)
कुंभ नगर। मानव इतिहास में संभवत: दुनिया के सबसे बड़े मेले कुंभ में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर त्रिवेणी में एक अदद डुबकी की अभिलाषा दिल में संजोए संगम क्षेत्र में उमड़ रहे जनसैलाब को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन मेला क्षेत्र में जिग जैग का अनूठा प्रयोग करने को तैयार है।
 
 
कुंभ अपर मेला अधिकारी दिलीप कुमार त्रिगुनायत ने बताया कि लाल और काली सड़क के बीच खाली पड़े मैदान में बल्लियों से घेरकर जिग-जैग (भूलभुलैया) तैयार किया गया है। मात्र 1 किमी की परिधि में तैयार इस भूलभुलैया में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध ढंग से एक निर्धारित स्थान के भीतर ही घूमना है। भीड़ को जिग जैग में घुसने के बाद निकलने में कम से एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। इतना समय प्रशासन को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पर्याप्त रहेगा।
 
उन्होंने बताया कि संगम तट पर अधिक भीड़ होने, पीछे से और अधिक आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। संगम नोज की भीड़ छंटने के साथ जिग-जैग में फंसे श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने का मौका दे दिया जाएगा। इस तरह नोज पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। अधिक भीड़ बढने पर किसी प्रकार की भी अनहोनी होने की आशंका बढ़ सकती है, हालांकि मेला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
 
त्रिगुनायत ने शहर के भीतर लंबे रूट डायवर्शन को भी यही कारण बताते कहा कि यदि इस प्रकार लंबी दूरी नहीं तय की जाए तो भीड़ पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाएगा। कुंभ के सभी 6 स्नान महत्वपूर्ण हैं लेकिन मौनी अमावस्या का स्नान सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण होने के कारण अधिक भीड़ और तनाव वाला होता है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य और दिव्य कुंभ में श्रद्धालुओं को गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश और विदेश में निमंत्रण भेजकर बुला रहे हैं वहीं कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अजब-गजब योजना बनाकर इन्हें परेशान करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं लगा रहे।
 
गौरतलब है कि नक्षत्रों की अद्भुद जुगलबंदी से सोमवार को मौनी अमावस्या के साथ ही इसी दिन सोमवती अमावस्या के लगभग 5 दशक बाद अमृत वर्षा के दुर्लभ संयोग के पुण्य लाभ के लिए दुनियाभर से अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं के श्रद्धालुओं का उमड़ता-घुमड़ता रेला बढ़ता चला आ रहा है। 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख