1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. rakhi sawant mother passes away

राखी सावंत की मां का निधन, एक्ट्रेस ने बताया- कैसे बीते मां के साथ आखिरी पल?

rakhi sawant
मुंबई। अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया भेड़ा का एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण शनिवार को मुंबई में एक अस्पताल में निधन हो गया। राखी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर मां संग कुछ आखिरी पल साझा किए थे।
 
जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक एवं श्वास रोग विशेषज्ञ दीपक नामजोशी ने कहा कि रात करीब 9 बजे जया भेड़ा ने अंतिम सांस ली।
 
नामजोशी ने कहा कि राखी सावंत की मां को चौथे चरण का एंडोमेट्रियल कैंसर था जो मस्तिष्क, फेफड़े और यकृत तक फैल गया था। उन्हें करीब एक पखवाड़े पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उनका दूसरे अस्पताल में इलाज हुआ और बाद में उन्हें यहां रेफर कर दिया गया था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsy : Rakhi Sawant instagram account 
अगला लेख
लद्दाख में सोनम वांगचुक को पुलिस ने उपवास करने से क्यों रोका, क्या है उनकी मांग?