बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rajasthan's turban on social media
Written By
Last Updated : शनिवार, 6 जून 2020 (00:01 IST)

पर्यटन मंत्री की मुहिम का असर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की 'पगड़ी'

पर्यटन मंत्री की मुहिम का असर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की 'पगड़ी' - Rajasthan's turban on social media
जयपुर। राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग से दो दिन पहले जो अभियान शुरू किया था, उसका अनेक सांसदों, विधायकों व आला अधिकारियों ने समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर राजस्थान की ‘पगड़ी’ ट्रेंड होने लगी।
 
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया तक ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं।
 
विश्वेंद्र सिंह के अनुसार साफे पगड़ी ने राजस्थान की पुराने सम्मान व विरासत को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग ढंग से पगड़ी पहनी जाती हैं। इसे आम भाषा में साफा भी कहा जाता है।
 
मंत्री के अनुसार आज भी राज्य के अनेक हिस्सों में साफा बांधने की परंपरा कायम है। लोग इसे अपनी विरासत से जोड़ते हैं। इसकी शुरुआत विश्वेंद्र सिंह ने रंगीले साफे में अपनी एक फोटो के साथ की।
उप मुख्यमंत्री पायलट ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खुद पगड़ी बांध रहे हैं। उन्होंने लिखा है, ‘पगड़ी राजस्थान की शान है। वीर धरा की पहचान है।’
 
विभिन्न पार्टी के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों ने इस हैशटैग के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर की हैं, जिनमें राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां भी शामिल हैं।