dharma sangrah
✕

राजा रघुवंशी हत्या मामले में प्रेम त्रिकोण या कुछ और... मेघालय के DGP बोले- इस एंगल से भी हो रही जांच

Updated: सोमवार, 16 जून 2025 (22:58 IST)
Raja Raghuvanshi murder case : मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) इदाशीशा नोंगरांग ने सोमवार को  कहा कि सोहरा में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रहे जांच  अधिकारी प्रेम त्रिकोण को एकमात्र मकसद नहीं मान रहे हैं और वे विभिन्न अन्य  पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। नोंगरांग ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले  में कुछ और भी पहलू हो सकते हैं। यह असामान्य बात है कि शादी के कुछ दिनों के  भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल बैठी। इस सिलसिले में 9 जून को राजा की पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज और 3 हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है।
 
नोंगरांग ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले  में कुछ और भी पहलू हो सकते हैं। यह असामान्य बात है कि शादी के कुछ दिनों के  भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल बैठी। उन्होंने कहा, हम इस हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हमारे  पास पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। हमारे पास एक  ठोस मामला है।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi murder case : नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका
सोनम (25) और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 21 मई को  हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी से होते हुए मेघालय पहुंचे थे। वे दोनों 23 मई को  पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंगरियाट गांव में एक होमस्टे से निकलने के  कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे।
 
राजा का क्षत-विक्षत शव दो जून को वेइसाडोंग जलप्रपात के निकट एक घाटी में पाया  गया। सोनम की तलाश जारी रही, जो नौ जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर  दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और पुलिस द्वारा उसके प्रेमी तथा तीन  हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
ALSO READ: कामाख्या मंदिर जहां राजा रघुवंशी को लेकर गई थी पत्नी सोनम माना जाता है तांत्रिकों और अघोरियों का गढ़, जानिए मंदिर के रहस्य
डीजीपी ने बताया कि सोनम ने जांच अधिकारियों को बताया कि राजा के जो आभूषण  गायब हुए थे, उन्हें एक खास जगह पर रखा गया था। उन्होंने कहा, हम  इसकी जांच करेंगे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को मंगलवार दोपहर 12 बजे के  आसपास सोहरा ले जाया जाएगा जहां अपराध की कड़ियां जानने का प्रयास किया  जाएगा।
 
पुलिस के अनुसार, राज के दोस्तों ने वेइसाडोंग जलप्रपात के पार्किंग स्थल पर सोनम  के सामने राजा के सिर पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद उन्होंने शव को खाई  में फेंक दिया। नोंगरांग ने पूर्व में बताया था कि हत्या के बाद सोनम मेघालय  से भाग गई और टैक्सी, बस और ट्रेन के जरिए असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और  उत्तर प्रदेश होते हुए इंदौर पहुंची। हालांकि उसने सोहरा में एक होमस्टे में अपने ट्रॉली  बैग में अपना मंगलसूत्र और एक अंगूठी छोड़ दी, जिससे पुलिस को उस पर शक  हुआ।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना
इस बीच, इंस्टाग्राम पर एक पर्यटक द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो सामने आया,  जिसमें सोनम और राजा को देखा गया। वीडियो में सोनम और राजा को नोंगरियाट में  चढ़ाई करते देखा गया। यह राजा की हत्या से कुछ घंटे पहले का है। सोनम ने अपराध स्थल से बरामद की गई सफेद फुल-स्लीव शर्ट के साथ काले रंग की  पतलून पहनी हुई थी और राजा से कुछ कदम आगे चलती हुई दिखाई दी। पुलिस ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की।
 
पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने बताया कि सोनम  ने अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है। उन्होंने  कहा, पहले तो ऐसा लगा कि सोनम और उसके प्रेमी ने हत्यारों को सुपारी दी थी,  लेकिन बाद में पता चला कि वे तीनों राज के करीबी दोस्त थे और उन्होंने अपने  दोस्त की खातिर राजा की हत्या की।
ALSO READ: हनीमून पर पति राजा रघुवंशी का मर्डर करने वाली सोनम रघुवंशी के क्राइम का मनोवैज्ञानिक पर्दाफाश!
एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने  असम और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस से सहायता मांगी है, जहां आरोपी व्यक्ति  अपराध करने से पहले और बाद में रहे हैं। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया  गया हथियार गुवाहाटी से खरीदा गया था, जहां हत्यारों ने एक रात बिताई थी। उप महानिरीक्षक डीएनआर मारक ने बताया कि तीनों हत्यारे और दंपति लगभग एक  ही समय पर शिलांग पहुंचे और फिर लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा चले गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख