सम्बंधित जानकारी
- सोनम रघुवंशी से उलट कहानी, प्रेमिका की मौत के बाद मांग में भरा सिंदूर, जिंदगीभर अविवाहित रहने का लिया संकल्प
- कामाख्या मंदिर जहां राजा रघुवंशी को लेकर गई थी पत्नी सोनम माना जाता है तांत्रिकों और अघोरियों का गढ़, जानिए मंदिर के रहस्य
- सोनम और राज की नई तस्वीर, बता रही पुराने याराने का फसाना, गोविंद ने क्यों खंगाले थे सीसीटीवी
- संबंधों का क्षरण: एक सामाजिक विमर्श
- राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना
Raja Raghuvanshi murder case : नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका
राजा रघुवंशी हत्या मामले के सभी आरोपी शिलांग पुलिस की हिरासत में है। कोर्ट ने सभी को पुलिस हिरासत में भेजा है। अब राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम के परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए सोनम रघुवंशी के पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। सचिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि राजा की बलि दी गई है। उन्होंने तंत्र-मंत्र का आरोप भी लगाया।
राजा रघुवंशी का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।
सोनम ने अपने पिता की स्वास्थ्य के लिए यह नरबलि दी है। सचिन ने मीडिया से बात करते हुए ये आरोप लगाए हैं। सचिन रघुवंशी का दावा किया है कि उनके भाई की मौत कोई सामान्य हादसा या बीमारी नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र के चलते एक नरबलि थी। हालांकि सचिन रघुवंशी के इन आरोपों पर सोनम के परिवार का कोई बयान सामने नहीं आया है। सोनम का भाई गोविंद उज्जैन में 13 जून को राजा रघुवंशी के पिंडदान की रस्म में भी शामिल हुआ था। हालांकि, राजा रघुवंशी का परिवार धीरे-धीरे गोविंद से दूरी बना रहा है। गोविंद राजा रघुवंशी के घर भी गया था। यहां वह राजा की मां के साथ लिपटकर रोया था।
सोनम के भाई ने की नार्को टेस्ट की मांग
इस बीच सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई जानने के लिए नार्को टेस्ट होना चाहिए। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है, लेकिन उन्हें लगता है कि प्लानिंग के संबंध में नार्को टेस्ट जरूरी है। गोविंद ने बताया कि शिलांग पुलिस ने उन्हें बुलाया है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
