Hanuman Chalisa

गोंडा में 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

शनिवार, 26 अगस्त 2017 (18:26 IST)
गोंडा। उत्तरप्रदेश में गोंडा जिले के कर्नलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्रों में रौद्र रूप धारण कर तबाही मचा रही घाघरा और सरयू नदी में आई बाढ़ से 500 मजरो में बसी लगभग 2 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए बने ऐल्गिन चड़सड़ी और भिखारीपुर सकरौर तटबंधों की हालत दोनों नदियों के तेज बहाव से नाजुक होती जा रही है। तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर डेरा जमा लिया है। 
 
अधिकांश ग्रामीण अपने आशियाने को छोड़कर जाना नहीं चाहते। जिन्हें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पीएसी, पुलिस और गोताखोर जवान राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मोटरबोट, नाव, स्टीमर एवं अन्य संसाधनों से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। 
 
कई गांव में दूषित जलभराव से जलजनित रोगों का प्रकोप भी फैल रहा है। मवेशियों को चारे का संकट पैदा हो गया है। जल भराव के कारण कई प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य प्रभावित है। गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कटने के कारण ग्रामीणों को रोजी-रोटी का संकट है। आपदा प्रबंधन के अनुसार, बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के साथ बांधों की मरम्मत जारी है। (वार्ता) 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: CJP संसद मार्च पर अड़ी, दिल्ली में धारा 163 लागू

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

अगला लेख