Hanuman Chalisa
✕

गुजरात में मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरने से महिल की मौत

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2023 (22:46 IST)
गुजरात में होली की रोशनी से पहले आज अलग-अलग शहरों में तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।दक्षिण गुजरात के वलसाड, सूरत, डांग, नर्मदा और केंद्र शासित प्रदेश दमन जैसे जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी चली। इसी बीच पेड़ गिरने से एक महिला की मौत की खबर है।

आज गुजरात के अलग-अलग शहरों में तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और उत्तरी गुजरात के जिलों में आज बेमौसम बारिश हुई। कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई।

इस बेमौसम बारिश से आम और रबी की फसल को नुकसान की आशंका है। धूल के गुबार के साथ तेज हवा के कारण वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया, तो वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर होलिका दहन की तैयारी पर पानी फिर गया।

पाटन के शंखेश्वर में आज दोपहर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। बनासकांठा में बारिश होने से किसानों चिंता बढ़ गई, गेहूं, आलू और चना सहित फसलों को नुकसान की आशंका है। दक्षिण गुजरात के वलसाड, सूरत, डांग, नर्मदा और केंद्र शासित प्रदेश दमन जैसे जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी चली।

सौराष्ट्र के अमरेली, राजकोट और कच्छ के कई भागों में भी आज लगातार दूसरे दिन बेमौसम बारिश हुई। हालांकि ओलावृष्टि से नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख