Hanuman Chalisa
✕

Porsche Car Accident : 2 डॉक्टर, अस्पताल कर्मी, बिचौलिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2024 (18:48 IST)
Pune Porsche car accident case : पुणे की एक अदालत ने 19 मई के पोर्श दुर्घटना मामले में शुक्रवार को ससून अस्पताल के 2 चिकित्सकों और एक कर्मचारी के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ALSO READ: Porsche Car Accident के बाद एक्‍शन में पुणे प्रशासन, बुल्‍डोजर से ढहाए 50 से ज्यादा रेस्टोरेंट, पब और क्लब
मध्य प्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की उस दिन तड़के कल्याणी नगर में उस समय मौत हो गई, जब उनकी मोटरसाइकल को कथित तौर पर नशे में धुत्त एक नाबालिग लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार पोर्श कार ने टक्कर मार दी।
ALSO READ: पुणे पोर्शे कार हादसे से पहले 90 मिनट में 48 हजार की शराब गटक गया था रईसजादा
ससून अस्पताल के डॉ. अजय तावड़े, डॉ. श्रीहरि हलनौर, अतुल घटकांबले और अमर गायकवाड़ को जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीआर कचारे की अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने सभी अरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
तोवड़े, हलनौर एवं घटकांबले पर किशोर के माता-पिता के साथ मिलकर रक्त के नमूनों को बदलने की साजिश रचने का आरोप है। इन नमूनों से की जाने वाली जांच से यह पता लगाया जाना था कि हादसे के समय क्या उसने शराब का सेवन कर रखा था? पुलिस के अनुसार, गायकवाड़ ने आरोपी डॉक्टरों और किशोर के पिता के बीच बिचौलिए के रूप में काम किया था।
ALSO READ: Pune Porsche Accident : पुणे पुलिस का दावा, चिकित्सक के निर्देश पर नाबालिग के रक्त के नमूनों को बदला
जांच अधिकारी (आईओ) सुनील तांबे ने अदालत को बताया कि गायकवाड़ और एक अन्य कथित बिचौलिए अशफाक मकानदर की पुलिस हिरासत 10 जून को समाप्त हो रही थी, लेकिन उनकी भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद से गायकवाड़ की मजिस्ट्रेट हिरासत रिमांड (एमसीआर) की मांग की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख