ganesh chaturthi

36 फुट गहरे कुएं में फंसे तेंदुए को निकाला बाहर

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (17:25 IST)
वडोदरा। गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 36 फुट गहरे एक कुएं में गिर गए ढाई साल के एक तेंदुए को लकड़ी की सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया।
 
एक वन अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर लिमखेड़ा तहसील के मानली गांव में बुधवार को एक तेंदुआ कुएं में गिर गया था। वन विभाग ने एक अस्थायी सीढ़ी बनाई जिसकी मदद से तेंदुआ 8 घंटे बाद कुएं से निकला।
 
देवगढ़ बारिया सर्कल के उप वनसंरक्षक जनकसिंह एल. जाला ने कहा कि मानली गांव में किसी किसान को खेत में तेंदुआ नजर आया। उसने उस पर डंडा फेंका। तेंदुआ खेत से भागते हुए कुएं में गिर गया होगा।
 
उन्होंने कह कि वैसे तो कुएं में थोड़ा पानी था लेकिन नीचे का कुछ हिस्सा पानी से बाहर था। तेंदुआ वहीं बैठ गया। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने वहां पहुंच गए। इस संबंध में सूचना मिलने पर वन अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने उसे लकड़ी की सीढ़ी की मदद से निकाला और जंगल में छोड़ दिया।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अगला लेख