शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Police alerts people on Juhu beach in Mumbai
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 जुलाई 2022 (15:48 IST)

मुंबई में जुहू तट पर जेलीफिश और टारबॉल बहकर आए, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

मुंबई में जुहू तट पर जेलीफिश और टारबॉल बहकर आए, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट - Police alerts people on Juhu beach in Mumbai
मुंबई। मुंबई में कई टारबॉल और जेलीफिश के जुहू बीच पर बहकर आने के बाद लाइफगार्ड को लोगों को तट से दूर रखने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि रविवार को नीले रंग की जेलीफिश और कच्चे तेल का ठोस स्वरूप टारबॉल समुद्री तट पर दिखे। हर साल मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में जेलीफिश तट पर बहकर आ जाती हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीले रंग की जेलीफिश और कच्चे तेल का ठोस स्वरूप टारबॉल रविवार को समुद्री तट पर दिखे। अधिकारी के मुताबिक, जेलीफिश का डंक दर्दनाक हो सकता है, इसलिए लाइफगार्ड को समुद्र तट पर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने और समुद्री जीवों व टारबॉल के संपर्क में आने से बचने के लिए सतर्क करने की सलाह दी गई है।

हर साल मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में जेलीफिश तट पर बहकर आ जाती हैं। इससे पहले, समुद्र में डूबने की कुछ घटनाओं के बाद जुहू तट पर आगंतुकों को सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक ही आने की अनुमति दी गई थी। हालांकि अधिकारी ने बताया कि अब प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और रविवार को समुद्र तट पर भारी भीड़ रहती है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Monsoon Session: कांग्रेस के 4 सांसदों को पूरे सत्र के लिए किया गया निलंबित, लोकसभा में महंगाई को लेकर किया था प्रदर्शन