1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pickup vehicle fell into a ditch in Uttarakhand

उत्तराखंड में पिकअप वाहन खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत

accident
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में सोमवार को एक पिकअप वाहन के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रतिवादन कार्यालय ने बताया कि पिकअप वाहन में किराने का सामान था और वह जिले के विकासनगर से नौगांव जा रहा था, तभी चामी बर्नीगाड के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
बताया गया कि वाहन में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों ने शवों को खाई से निकाल लिया है। मृतकों की पहचान देहरादून जिले के निवासी नौशाद और प्रवीण जैन तथा बिहार के निवासी अजय शाह के रूप में हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Himachal: ततैये के हमले में एक ही परिवार के 25 सदस्य घायल, दूल्हे समेत 5 की हालत नाजुक