गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pak fired fierce fire at LOC
Written By Author सुरेश एस डुग्गर
Last Updated : मंगलवार, 19 मई 2020 (11:03 IST)

पाक ने की LOC पर भीषण गोलाबारी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

पाक ने की LOC पर भीषण गोलाबारी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब - Pak fired fierce fire at LOC
जम्मू। जम्मू मंडल के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना आज मंगलवार सुबह से ही भीषण गोलाबारी कर रही है। भारतीय पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
एक सेना अधिकारी के मुताबिक पाक सेना ने आज सुबह 7.30 बजे के करीब पहले सुन्दरबनी सेक्टर के कई उन गांवों को मोर्टार गोलों का निशाना बनाया था, जो एलओसी से सटे हुए हैं। बाद में उसने तोपों के मुंह खोल दिए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस ओर किसी प्रकार के जानमाल की क्षति का कोई समाचार नहीं है। उनका कहना था कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी इलाको में जबर्दस्त नुकसान का समाचार है।