शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sahdev
Written By
Last Updated : मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (21:49 IST)

Video : 'बचपन का प्यार' वाले बच्चे से मिले CM बघेल, जल्द रिलीज होगा पहला गाना

'बचपन का प्यार...' गाने वाले सहदेव की खुली किस्मत, लड़के के साथ जल्द रिलीज होगा पहला गाना |  Sahdev
पिछले कुछ दिनों से एक बच्चे का गाना सोशल मीडिया जबरदस्त वायरल हो रहा है। सहदेव नाम के इस बच्चे ने 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे....' गाना गाया था। यह काफी पुराना वीडियो है, जो कि अब वायरल हो रहा है। सहदेव से वीडियो कॉल पर सिंगर बादशाह बात कर अपने साथ गाने को कहा था। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लड़के से मुलाकात की थी।
 
इस गाने को गाने के बाद अब इस लड़के की किस्मत खुल गई है और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाकर उससे मुलाकात की और उसको अपने साथ गाना गाने का मौका दे दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि सहदेव का पहला गाना कब रिलीज होता है?
गुजरात के कमलेश बरोट ने 'बचपन का प्यार...' गीत को गाया था और सहदेव बचपन से इसे सुन रहा था और इसे याद कर लिया। 5वीं कक्षा  में पढ़ने के दौरान एक टीचर के कहने पर सहदेव ने गाना गाया था और किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
ये भी पढ़ें
Maharashtra Update: महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन में 207 की मौत, कई लापता