सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. odisha vehicle deadbody
Written By
Last Modified: बहरमपुर , गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (08:32 IST)

शर्मनाक! नहीं मिली गाड़ी, मजबूरी में कंधे पर ले गए शव...

odisha
बहरमपुर। ओडिशा में गंजम जिले के सोरदा के एक अस्पताल में 80 वर्षीय एक महिला के परिवार के सदस्यों को मंगलवार को शव ले जाने के लिए गाड़ी नहीं मिली, मजबूरन उन्हें अपने कंधों पर शव ले जाना पड़ा।
 
सूत्रों ने बताया कि परिवार के सदस्य शव को कपड़ों में बांध और बांस से लटका कर अस्पताल से अपने गांव सोरीशबिली लेकर गए।
 
सोरदा स्वास्थ्य केन्द्र के सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भानुमति नायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका निधन हो गया।
 
सोरदा स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी दिलीप नायक ने बताया कि महिला के परिजनों को शव को ले जाने के लिए सरकारी वाहन का इंतजार करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि, हालांकि, वे बिना हमें सूचना दिए शव लेकर चले गए।
 
गंजम के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी सरोज बंधु महापात्रा ने बताया कि उन्होंने बरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी बीरने नायक को मामले की जांच और एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
नहर में गिरी कार, सरपंच ने बचाई परिवार की जान