Hanuman Chalisa
✕

इमरती देवी पर अपमानजनक बयान देने के लिए कमलनाथ को नोटिस

Updated: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (02:05 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश में डबरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार इमरती देवी पर अपमानजनक बयान के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को नोटिस जारी किया है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कमलनाथ के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इस संबंध में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ का एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना महिलाओं का अपमान है। आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री से इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को भी कहा है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि कमलनाथ का बयान गैरजिम्मेदाराना और असम्मानजनक है।

इस बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कमलनाथ के बयान की निंदा की और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मैं नहीं समझती कि गांधी परिवार एक महिला के खिलाफ अपमानजनक बयान के लिए कमलनाथ के विरुद्ध कदम उठाएगा। यह कमलनाथ हों या दिग्विजय सिंह, ये वे लोग हैं जिनके कारण गांधी परिवार के ‘घर का चूल्हा जलता है’।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि एक महिला राजनेता के खिलाफ कमलनाथ का अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा, मैं नहीं समझ पा रही है हूं कि इस पर गांधी परिवार चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कमलनाथ के बयान की निंदा की।

उन्होंने कहा, कमलनाथ जी द्वारा दिया गया महिला विरोधी बयान घोर आपत्तिजनक है, दलित वर्ग की एक महिला नेता को उन्होंने जिन शब्दों का उपयोग करके अपमानित करने का प्रयत्न किया, यह कांग्रेस की दलित विरोधी और महिला विरोधी चरित्र का प्रकटीकरण है। मैं इस बयान की घोर शब्दों में निंदा करता हूं।

कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए कहा, आज देखो किन शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है,मेरे और आपके परिवार के लिए इमरती देवी जी के लिए, दलित समाज जो जमीन से जुड़ी हुई महिला है, जो मेहनत करके सरपंच से लेकर विधायक बनी। उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना आपत्तिजनक है।
श्रीमती इमरती देवी मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं। पिछले दिनों एक जनसभा में कमलनाथ ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।(वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख