Hanuman Chalisa
✕

आर्यन की रिहाई के बाद नवाब मलिक बोले- समीर वानखेड़े ने प्राइवेट आर्मी बना रखी थी...

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (22:59 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCB) के नेता नवाब मलिक ने शनिवार को अपने आरोपों को दोहराया कि एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े के करीबी कुछ लोग निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी मामलों में फंसा रहे हैं।

नवाब मलिक ने कहा कि आर्यन खान की आज रिहाई हुई है, हमारी पहले दिन से भूमिका थी कि ये फर्ज़ीवाड़ा है। फेक केस बनाया गया। कोई भी ड्रग नहीं मिला था। जो तस्वीर मीडिया को जारी की गई वो तस्वीर समीर वानखेड़े के कैबिन की थी, जो लोग सही में गुनहगार थे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

मलिक गत कई दिनों से वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं, जिन्होंने मुंबई तट के नजदीक क्रूज जहाज पर छापेमारी का नेतृत्व किया था, जिसमें कथित तौर पर मादक पदार्थ की जब्ती की गई थी। मंत्री ने आरोप लगाया कि वानखेड़े ने महकमे से बाहर के लोगों का गिरोह बनाया है, जिन्होंने ड्रग्स रखकर निर्दोष लोगों को फंसाया। वानखेड़े ने मलिक द्वारा पहले लगाए गए इसी तरह के आरोपों का खंडन किया था।

मंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि 2 अक्टूबर को क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ बरामद होने का मामला ‘फर्जी’ है। इसी मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख