1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan to fly down from us to mannat after aryan gets bail

भाई से मिलने जल्द मुंबई आएंगी सुहाना खान, कुछ दिनों तक घर में ही रहेंगे आर्यन खान

Suhana Khan
ड्रग्स केस में 28 दिन जेल में रहने के बाद आखिरकार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने घर 'मन्नत' लौट आए हैं। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से वीरान पड़ा 'मन्नत' एक बार फिर मुस्करा उठा है। आर्यन की घर वापसी पर किंग खान ने अपने घर को दुल्हन की तरह सजवाया है।

 
बताया जा रहा है कि आर्यन खान भले ही जेल से आजाद हो गए हैं लेकिन वह कुछ दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलेंगे। आर्यन की जमानत की शर्तों में उनके किसी भी अन्य आरोपी या मीडिया से बात करने की मनाही है। ऐसे में मीडिया की भीड़ से बचने के लिए आर्यन कुछ दिनों तक घर के भीतर ही रहेंगे। 
 
वहीं अपने भाई से मिलने के लिए सुहाना खान जल्द ही न्यूयार्क से लौट रही हैं। सुहाना अपने पिता के जन्मदिन, भाई के रिहा होने की खुशी और दिवाली सेलिब्रेशन के लिए मुंबई आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही मुंबई आने वाली थीं।
 
लेकिन भाई के ड्रग्स केस में फंसने के बाद मुश्किल हालातों को देखते हुए परिवार ने उन्हें विदेश में ही रहने को कहा था। सुहाना भले ही मुंबई में नहीं थीं लेकिन वह हर पल की अपडेट अपनी मां से ले रही थीं। ऐसे में अब जब सब ठीक हो गया है तो सुहाना वापस लौट रही हैं।
 
बता दें कि शनिवार को आर्यन खान को रिसीव करने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। 11 बजकर 2 मिनट पर आर्यन खान जेल से बाहर आए। शाहरुख खान के बॉडीगार्ड उन्हें तुरंत कार में बैठाकर मन्नत के लिए रवाना हो गए। 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन अपने घर मन्नत पहुंच गए। 28 दिन बाद आर्यन खान अपने घर मन्नत पहुंचे हैं।
अगला लेख
कभी कई सुपरस्टार की आवाज थे अभिजीत भट्टाचार्य, इस वजह से शाहरुख खान के लिए बंद कर दिया था गाना