गाड़ी चलाते समय आई नींद, गई साथी की जान...
लंदन। भारतीय मूल के एक वैन ड्राइवर मलकित चौकरिया को गाड़ी चलाते समय झपकी लग गई और इस दौरान हुए हादसे में उसके साथी एरॉन रियान की जान चली गई। अदालत ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में मलकित को जिम्मेदार ठहराया है और उसे दो साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई है।
जज माइकल कल्यूम ने चौकरिया पर चार साल एवं दो महीने के लिए वाहन चलाने पर प्रतिबंध भी लगाया और इतने लंबे समय तक ड्राइवर को काम पर लगाने के लिए उसकी नियोक्ता फर्म आलोचना की।
जज ने चौकरिया को बताया कि आपने जानबूझकर रेयान को नहीं मारा, आखिर वह आपका मित्र था लेकिन उसकी मृत्यु टल सकती थी। वाहन चलाते समय थकान जान ले लेती है। यह हम सभी जानते हैं। जितने समय तक आपसे वाहन चलाने की अपेक्षा की गई, वह इसके लिए जिम्मेदार है और जो कुछ हुआ उसकी नैतिक जिम्मेदारी आपके नियोक्ता पर थी। (भाषा)