1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Nandini milk prices increased by Rs 2 per litre

2 रुपए महंगा हुआ नंदिनी का दूध, 50 मिलीलीटर मात्रा भी बढ़ी

nandini milk
nandini milk : कर्नाटक दुग्ध फेडरेशन (KMF) ने मंगलवार को दूध के दामों में 26 जून से वृद्धि करने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह आधे और एक लीटर की थैलियों में 50 मिलीलीटर मात्रा बढ़ायेगी।
 
केएमएफ ने एक बयान में कहा कि चूंकि वर्तमान में फसल कटाई का मौसम है, इसलिए सभी जिला दुग्ध संघों के पास दूध का भंडारण प्रतिदिन बढ़ रहा है और वर्तमान भंडारण लगभग एक करोड़ लीटर है। इस पृष्ठभूमि में, हर थैली की कीमत में दो रुपए की वृद्धि की जा रही है तथा उपभोक्ताओं को हर आधा लीटर (500 एमएल) और एक लीटर (1000 एमएल) की थैली में 50 एमएल अतिरिक्त दूध दिया जा रहा है।
 
फिलहाल नंदनी की 500 मिली लीटर दूध की थैली का दाम 22 रुपये हैं। इस वृद्धि के बाद अब इस वृद्धि से 550 मिलीलीटर की थैली 24 रुपए में मिलेगी। इसी तरह 1000 मिलीलीटर दूध की थैली 42 रुपए में मिल रही थी, लेकिन अब 44 रुपए में 1050 लीटर दूध की थैली मिलेगी। नंदिनी ब्रांड के दूध की अन्य श्रेणियों के दाम भी बढ़ाये गये हैं।
 
अभी कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार ने ईंधन पर बिक्रीकर बढ़ा दिया था जिससे राज्य में पेट्रोल प्रति लीटर 3 रुपए एवं डीजल 3.5 रुपया महंगा हो गया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है लीकेज, मंदिर निर्माण समिति ने दिया बड़ा बयान