1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Was forbidden from downloading messaging app

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिता द्वारा मोबाइल फोन पर 'मैसेजिंग ऐप' (messaging app) डाउनलोड किए जाने से मना करने के बाद 16 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना डोम्बिवली इलाके के निलजे में शुक्रवार

Teenager commits suicide in Thane
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिता द्वारा मोबाइल फोन पर 'मैसेजिंग ऐप' (messaging app) डाउनलोड किए जाने से मना करने के बाद 16 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना डोम्बिवली इलाके के निलजे में शुक्रवार रात हुई।

 
मोबाइल फोन पर 'स्नैपचैट' ऐप डाउनलोड की थी : मनपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने मोबाइल फोन पर 'स्नैपचैट' ऐप डाउनलोड की थी और जब उसके पिता ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा तब वह नाराज हो गई।
 
उन्होंने बताया कि लड़की ने शुक्रवार रात अपने घर के एक कमरे में पंखे से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अठारहवीं लोकसभा की पहली बैठक शुरू, पीएम मोदी ने ली शपथ