dharma sangrah
✕

मां के सामने रियल एस्टेट एजेंट की हत्या, भाजपा विधायक पर मर्डर केस

मृतक शिवप्रकाश की मां विजयलक्ष्मी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 8-9 लोगों को अपने बेटे पर लोहे की छड़ों और छुरों से हमला करते देखा।

Updated: बुधवार, 16 जुलाई 2025 (12:29 IST)
Murder case against BJP MLA : भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बिरथी बसवराज पर एक रियल एस्टेट एजेंट की उसकी मां के सामने हत्या करने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि हमलावर एक कार में सवार होकर आए और उन्होंने मंगलवार रात शहर के भारती नगर में शिवप्रकाश उर्फ बिकलू शिवू की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पूर्व मंत्री और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
शिवप्रकाश की मां विजयलक्ष्मी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 8-9 लोगों को अपने बेटे पर लोहे की छड़ों और छुरों से हमला करते देखा। जब उसके दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्होंने उन पर भी लोहे की छड़ से हमला कर दिया।
 
विजयलक्ष्मी ने अपनी शिकायत में कहा कि जब मैं चिल्लाई, तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। उन अज्ञात लोगों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी और एक सफेद स्कॉर्पियो और एक दोपहिया वाहन में घटनास्थल से भाग गए। अगर मैं उन्हें देखूं तो पहचान सकती हूं।
 
डीसीपी डी देवराज और संयुक्त आयुक्त रमेश बनोठ सहित शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि शिवकुमार का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं।
 
पुलिस ने बसवराज के साथ-साथ जगदीश, किरण, विमल और अनिल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री को प्राथमिकी में आरोपी नंबर 5 के तौर पर जोड़ा गया है।
 
विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी को जगदीश और किरण ने किटकनूर स्थित शिवप्रकाश की संपत्ति पर अतिक्रमण किया और दो महिला सुरक्षा गार्डों को वहां से निकाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनके बेटे को फोन करके धमका रहे थे। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
photo : Byrathi Basavaraja X account 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख