Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नए साल की पूर्व संध्या पर 2 व्यक्तियों के पास से मिले 3 करोड़ के मादक पदार्थ

सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (21:50 IST)
मुंबई। मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी के अंबोली में सोमवार को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.04 करोड़ रुपए मूल्य की इफेड्रिन (मादक पदार्थ) बरामद की। यह मादक पदार्थ नए साल की पार्टियों में बेचने के लिए लाया गया था।
 
 
एक अधिकारी ने उन दोनों की पहचान मोहम्मद इस्माइल गुलाम हुसैन (45) और दयानंद मानिक मुद्दानार (32) के रूप में की है। दोनों को सोमवार तड़के 2 बजकर 40 मिनट पर अंबोली में गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर दया नायक की अगुवाई में अंबोली पुलिस की एक टीम को गुप्त सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मादक पदार्थ वितरित करने के लिए हैदराबाद से आ रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने कबूला है कि यह मादक पदार्थ शहर में नए साल की पार्टियों में आपूर्ति के वास्ते था। अधिकारी के अनुसार नए साल के जश्न के मद्देनजर मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने के लिए संगठित प्रयास चल रहा है। (भाषा)

Show comments

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, JBL के 9 स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी के साथ आया नया टैबलेट

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- संगठन को मिली मजबूती

डोडा में दो बार बादल फटने का असर: गांव कटे, सड़कें बह गईं

अगला लेख