Hanuman Chalisa

उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं- मोदी और योगी के रहते राम मंदिर न बनना सदमे जैसा...

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (23:56 IST)
भोपाल। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के का कहना है कि अगर देश मे मोदी प्रधानमंत्री और योगी के मुख्यमंत्री रहते राम मंदिर नहीं बनता है तो ये देश की जनता के लिए किसी सदमे से कम नहीं है क्योंकि जनता को काफी भरोसा है।
 
 
उमा भारती ने कहा कि हर चीज का एक्ट बनाना उपाय नहीं है, आपसी सामंजस्य बनाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता निकालना चाहिए। बीजेपी 2 सीट से यहां तक पहुंची है उसके पीछे राम मंदिर आंदोलन का बड़ा हाथ है। हनुमान जी की जाति को लेकर चल रही बहस पर उमा भारती ने कहा कि भगवान की जाति नहीं होती, वो सिर्फ भगवान होते हैं और भक्त सिर्फ भक्त।
 
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म को लेकर उमा भारती ने कहा कि जब संजय बारू की किताब पर प्रतिबंध की मांग नहीं की तो कांग्रेस अब फ़िल्म पर प्रतिबंध की मांग क्यों कर रही हैं? मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव मे मिली हार पर उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश मे बीजेपी हारी जरूर है, लेकिन उसका वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा था। साथ ही कहा तीन राज्यों के चुनाव परिणामों को आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़ के देखने पर कहा कि दोनों का मिजाज अलग-अलग हैं। 
 
उमा भारती ने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनाएंगे। विधानसभा की हार से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि 2003 मे बीजेपी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मे सरकार बनाई थी, लेकिन हम लोकसभा चुनाव हार गए थे जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
 
मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर उमा भारती ने कहा ये उनकी परेशानी है। वो सरकार कैसे चलाते हैं। हमारा काम है कि अगर कोई काम कांग्रेस गलत करती है, खासकर जनता से जुड़े मुद्दे पर तो हम उस अन्याय के खिलाफ खड़े रहेंगे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख