biodatamaker
✕

हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां का विवाह

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (14:18 IST)
नई दिल्ली। अभिनेत्री से राजनीति में उतरकर सांसद बनीं टॉलीवुड अदाकारा नुसरत जहां ने कोलकाता के मशहूर कपड़ा कारोबारी निखिल जैन से विवाह रचा लिया। लाल रंग के लहंगे में वह बेहद सुंदर नजर आ रही हैं जबकि उनके पति ने आफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है। सत्रहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में नुसरत पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से पहली बार सांसद चुनी गई हैं।
नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। विवाह में नुसरत की नजदीकी मित्र और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद मिमि चक्रवर्ती भी शामिल थीं। नुसरत ने अपने विवाह से जुड़ी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
शादी के लिए नुसरत और निखिल का परिवार तुर्की के लिए रवाना हुआ था और 17 जून को इंस्तानबुल में विवाह पूर्व समारोह आयोजित हुए थे।
मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार नुसरत की शादी नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में तुर्की के बोडरम में हुई है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। नुसरत ने वर्ष 2010 में सौंदर्य प्रतियोगिता जीत कर अपने मॉडलिंग जीवन की शुरुआत की थी और इस बार के आम चुनाव में बशीरहाट से टीएमसी की सांसद चुनी गई हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख