Daily Horoscope
✕

Badrinath Yatra: 650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर

2 लाख 77 हजार से अधिक तीर्थयात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके

Updated: मंगलवार, 28 मई 2024 (17:39 IST)
Badrinath Yatra: भगवान बद्री विशाल (Lord Badri Vishal) के दर्शन के लिए आए 650 से अधिक श्रद्धालु दर्शन किए बिना ही वापस लौट गए हैं। बिना पंजीकरण (registration) के पहुंचे इन यात्रियों को चमोली जिले की सीमा से ही वापस भेज दिया गया। गोपेश्वर (उत्तराखंड) के अधिकारियों ने यहां बताया कि चारधामों के दर्शन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है लेकिन ये यात्री पंजीकरण के बिना ही बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

ALSO READ: Chardham Yatra : यमुनोत्री में शुरू हुई यात्रा, केदारनाथ के यात्रियों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने की अपील
 
गौचर 'चेकपोस्ट' से ही वापस कर दिया : उन्होंने बताया कि चमोली पुलिस ने जिले की सीमा पर बनी गौचर 'चेकपोस्ट' से ही उन्हें वापस कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में बद्रीनाथ आने वाले 120 वाहनों को गौचर 'चेकपोस्ट' से वापस कर दिया गया क्योंकि इनमें सवार 650 से अधिक यात्रियों का पंजीकरण नहीं था। इसी अवधि में बिना पंजीकरण सवारियों को ले जाने वाले 5 वाहन मालिकों के विरुद्ध भी पुलिस ने कार्रवाई की।

ALSO READ: Kaidarnath Yatra 2024: जानिए कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम
 
भगवान बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुले थे और पहले पखवाड़े में ही 2 लाख 77 हजार से अधिक तीर्थयात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। औसतन बीस हजार से अधिक तीर्थयात्री रोजाना बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं। चमोली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा पर आएं । उसने कहा कि बिना पंजीकरण के जिले में आ रहे वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख