शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. More than 3000 corona cases in Maharashtra, 1956 cases in Mumbai
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 जून 2022 (21:51 IST)

महाराष्ट्र में 3000 से ज्यादा कोरोना केस, मुंबई में 1956 मामले

कोरोनावायरस
मुंबई। भारत में चौथी लहर की आशंकाओं के बीच महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़कर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शुक्रवार को राज्य में 3000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 81 नए ​​मामले सामने आए हैं। वहीं 1,323 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में एक भी मरीज़ की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है।
 
दूसरी ओर, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 956 मामले सामने आए हैं। यहां पर पिछले 24 घंटों में 763 मरीज़ ठीक हुए। सक्रिय मामले अब तक 9 हजार 191 हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ नहीं हुई है।
मुंबई में गुरुवार की तुलना में करीब 250 मामले ज्यादा आए हैं। गुरुवार को यहां 1702 केस मिले थे। इस बीच, मुंबई में अधिकारियों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील भी की गई है।