शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. MLA Aditi Singh to marry with MLA Angad Singh
Written By
Last Modified: रविवार, 17 नवंबर 2019 (09:15 IST)

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह की 21 नवंबर को शादी, इस राजनीतिक घराने से जुड़ा रिश्ता

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह की 21 नवंबर को शादी, इस राजनीतिक घराने से जुड़ा रिश्ता - MLA Aditi Singh to marry with MLA Angad Singh
रायबरेली। रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। 2 दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। अंगदसिंह का परिवार भी 3 पीढ़ियों से राजनीति में है। 
 
अदिति सिंह 2017 में रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बनी थीं। उन्होंने 90 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता था। उनके पिता अखिलेश सिंह इससे पहले कई बार इस सीट से विधायक रह चुके थे।
 
वहीं अंगद सिंह ने भी 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह 6 बार विधायक रहे थे। अंगद के दादा भी कांग्रेस में थे।
 
एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि अदिति यूपी विधानसभा की सबसे युवा सदस्यों में से एक है तो अंगद सिंह भी पंजाब विधानसभा का सबसे युवा चेहरा है। 
ये भी पढ़ें
विदेश से शव लाने के लिए पिता ने की मार्मिक अपील