Last Updated :लखनऊ , रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (14:57 IST)
बसपा की रैली में भगदड़, दो की मौत
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती की रैली में रविवार को भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई और दस अन्य घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिलाओं की मृत्यु दम घुटने से हुई है। रैली में हुई भगदड से दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक पत्रकार भी बताया गया है।
गंभीर रुप से घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा मायावती के भाषण खत्म करने के बाद हुआ। भीड़ उनसे मिलने के लिए उनकी ओर बढ़ी थी कि बसपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बीच यह हादसा हुआ। (वार्ता)