Hanuman Chalisa

नए साल में भाजपा और मोदी सरकार को सद्बुद्धि मिले : मायावती

रविवार, 31 दिसंबर 2017 (14:56 IST)
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को नए साल की शुभकामनाएं देने के बहाने भाजपा तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कुदरत इन दोनों को नववर्ष में जनविरोधी नीतियों को लागू ना करने के लिए सद्बुद्धि दे।
 
मायावती ने यहां जारी एक बयान में नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए एफआरडीआई का उल्लेख किया और कहा कि कुदरत से यही प्रार्थना है कि वह भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को इतनी सद्बुद्धि जरूर दे कि वे नए वर्ष 2018 में अपनी घोर जनविरोधी सोच तथा नीतियों को लागू करने से बचें।
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली अहंकारी और निरंकुश सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नोटबन्दी कर पहले तो देश को आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति में डालकर परेशान किया और अब यह आशंका सभी देशवासियों को परेशान कर रही है कि बैंकों में रखा उनकी अपनी मेहनत की कमाई का धन भी उनका नहीं रह जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि बैंकों में जमा धन के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से भागने के लिए मोदी सरकार बहुत जल्द नया कानून बनाने जा रही है। ऐसी स्थिति में नया वर्ष देश की सवा सौ करोड़ जनता के लिए कितना संकट भरा और तनावपूर्ण गुजरेगा इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
 
मायावती ने कहा कि वर्ष 2016 की तरह 2017 भी देश-प्रदेश की 90 प्रतिशत से अधिक ईमानदार एवं मेहनतकश आम जनता के लिए गहरे आर्थिक संकट तथा मुसीबतों के पहाड़ जैसा गुजरा है। उसके मद्देनज़र क़ुदरत से यह विशेष प्रार्थना है कि कल से शुरू होने वाला नया वर्ष सुकून, शान्ति तथा नई उम्मीदों वाला साबित हो। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या है अमरनाथ हिमलिंग के पिघलने का राज? क्या कहते हैं पर्यावरणविद

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

अयोध्या ​राम मंदिर में नई समस्या! 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

अगला लेख