बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Man slapping woman staff at toll plaza, Video Viral
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (11:48 IST)

टोल प्लाजा पर रोका, गुस्से में महिला कर्मचारी को मारा थप्पड़

टोल प्लाजा पर रोका, गुस्से में महिला कर्मचारी को मारा थप्पड़ - Man slapping woman staff at toll plaza, Video Viral
गुरुग्राम। गुरुग्राम के टोल प्लाजा पर हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बिना टोल टैक्स दिए प्लाजा पार कर एक युवक को टोकना महिला कर्मचारी को खासा महंगा पड़ गया। गुस्साए व्यक्ति ने महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की और उसे थप्पड़ जड़ दिया। बदले में महिला ने भी शख्स को थप्पड़ मारा।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना खेड़की धौला टोल प्लाजा पर हुई। इस शख्स ने टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी के साथ हाथापाई की और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी का पता लगा लिया गया और घटना के दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घटना के वक्त टोल लेने वाली महिला तीन अन्य पुरुष सहयोगियों के साथ बूथ के भीतर थी। टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों ने तनाव कम करने की कोशिश की।

इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दिया, लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए एक्शन करने की अपील कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में ही पैसे मांगने पर कार चालक भाग निकला था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

राजौरी गार्डन से आप विधायक मनजिंदरसिंह सिरसा ने इस बहादुर महिला कर्मचारी की सराहना करते हुए कि भारत की बेटी ने अत्याचारी को सबक सिखाया। वेल डन कुड़िए।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया