1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. अमरेली में ट्रेन की चपेट में आई शेरनी की मौत, 24 दिन में तीसरा मामला

अमरेली में ट्रेन की चपेट में आई शेरनी की मौत, 24 दिन में तीसरा मामला

lion
Amreli news in hindi : गुजरात के अमरेली जिले के एक जंगल में 4 दिन पहले ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुई शेरनी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस माह जिले में ट्रेन की चपेट में आने से शेरनी की मौत का यह तीसरा मामला है।
 
अमरेली जिले के राजुला तालुका के डोलिया गांव के पास 20 जनवरी को एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से शेरनी घायल हो गई थी।
 
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसे जूनागढ़ जिले के सक्करबाग चिड़ियाघर में भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को इसकी मौत हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
KNP में चीतों का कुनबा बढ़ा, नामीबियाई मादा चीता ने दिया 4 शावकों को जन्म