ramcharitmanas

नजफगढ़ में लगातार तीसरे दिन दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated: रविवार, 31 जनवरी 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक तेंदुए की मौजूदगी की खबरों से हड़कंप मच गया। तेंदुए की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी दिल्ली के उप वन संरक्षक नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और उसमें एक जीवित पशु को रखा गया है। गुरुवार को ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसमें तेंदुआ एक आवासीय क्षेत्र के आसपास घूमता हुआ दिखा था। आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की वजह से लोग घबरा गए हैं और वन विभाग उसे पकड़ने में जुटा है।
 
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 27 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई थी। फिर एक वन अधिकारी ने भी इलाके में उसकी मौजूदगी की पुष्टि की।
 
अधिकारी ने बताया, ‘28 जनवरी को घुमानहेड़ा गांव में फिर तेंदुआ दिखा था और वह 29 जनवरी को भी नजफगढ़ नाले के निकट भी दिखा।‘
 
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। उन्हें तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।
 
श्रीवास्तव ने बताया, ‘वह एक शर्मिला जीव है। हो सकता है कि वह इलाके में कहीं छिपा हुआ हो। हमें खबर मिली है कि उसे फिर से घुमानहेरा गांव में देखा गया।‘
 
वन विभाग के कर्मी नजफगढ़ और निकटतम क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पर्चे बांटे हैं और दीवारों पर पोस्टर भी चिपकाए हैं।
 
श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमने लोगों से कहा कि वे अकेले, खास तौर पर रात के वक्त घर से बाहर न निकलें। बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। हमारा मानना है कि यह तेंदुआ इंसानी बस्ती से दूर जा रहा है क्योंकि शनिवार को हमें उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। हो सकता है कि वह हरियाणा की सीमा की ओर बढ़ गया हो।‘ (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अगला लेख