Daily Horoscope
✕

तेज हुआ किसान आंदोलन, मिला गुर्जर समुदाय का भी समर्थन

Updated: रविवार, 31 जनवरी 2021 (10:36 IST)
गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने माने गुर्जर नेता मदन भैया ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (BKU) को अपने समुदाय का समर्थन दिया। मदन भैया ने लोनी से भाजपा के विधायक नंद किशोर गुर्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसान विरोधी कार्यों में संलिप्त हैं।

ALSO READ: राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार किसानों से कहे वह कानून वापस क्यों नहीं ले सकती, हम उसका सिर नहीं झुकने देंगे
किसानों ने नंद किशोर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 26 जनवरी को गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर हुई हिंसा का षड्यंत्र रचा। नंद किशोर ने इन आरोपों को खारिज किया है।
 
मदन भैया ने कहा कि किसान अपनी मांग को लेकर ठंड के बावजूद दिल्ली की सीमाओं पर दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका आंदोलन गैर राजनीतिक एवं शांतिपूर्ण है। उन्होंने आंदोलन में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए बीकेयू नेता राकेश टिकैत और उनके समर्थकों की प्रशंसा की।
 
उन्होंने गाजीपुर समेत दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी सभी प्रदर्शनों को गुर्जर समुदाय की ओर से समर्थन की बात की।
 
उन्होंने 26 जनवरी को हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि एक राष्ट्र विरोधी तत्व के हंगामे ने पूरे देश को शर्मसार किया और इसके कारण प्रदर्शनकारी किसान निर्दोष होने के बावजूद हतोत्साहित हुए।
 
मदन भैया ने नंद किशोर पर निशाना साधते हुए एक बयान में कहा कि अपने नाम के पीछे गुर्जर उपनाम लगाने वाले एक व्यक्ति ने हाल में किसान विरोधी गतिविधियां करके पूरे समुदाय को शर्मसार किया।
 
उन्होंने कहा कि गुर्जर को एक किसान समुदाय समझा जाता है और इसके मद्देनजर, यदि समुदाय का कोई सदस्य इन प्रदर्शनों में हंगामा करने के मकसद से जाता है, तो इससे पूरे गुर्जर समुदाय की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचेगी। (वार्ता) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख