Daily Horoscope
✕

केरल में खतना के दौरान बच्चा हुआ घायल, मानवाधिकार आयोग ने दिए मुआवजे के निर्देश

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (21:53 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को खतना करने के दौरान बुरी तरह घायल हुए 23 दिन के एक बच्चे के परिवार को मुआवजा प्रदान करने को कहा है। चिकित्सकीय लापरवाही के कारण बच्चे का निजी अंग बुरी तरह घायल हो गया था।
 
 
एक बयान में केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (केएसएचआरसी) ने कहा है कि उत्तरी मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में खतना के दौरान बच्चे के निजी अंग का 75 प्रतिशत हिस्सा कट गया। खतना करने वाले डॉक्टर को ऑपरेशन करने का महज 3 साल का तजुर्बा था। डॉक्टर के ज्यादा अनुभवी नहीं होने के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
आयोग ने कहा कि जिस अस्पताल में बच्चे की सर्जरी हुई वहां पर सुविधाओं की घोर कमी थी। केएसएचआरसी के सदस्य पी. मोहनदास ने राज्य के मुख्य सचिव को बच्चे के परिवार को अंतरिम मुआवजे के तौर पर 2 लाख रुपए देने का निर्देश दिया और राज्य के स्वास्थ्य विभाग से एक रिपोर्ट भी मांगी है।
 
बच्चों की सर्जरी के लिए अभिभावकों और डॉक्टरों के बीच और ज्यादा जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपनी रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि बच्चे के अभिभावक को उसके उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा खर्च करना पड़ा। दक्षिणी राज्य सहित दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के बीच बच्चों का खतना कराने की प्रथा है। 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख