शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kedarnath yatra : Pilgrims will not be stopped in rudraprayag
Written By एन. पांडेय
Last Modified: शनिवार, 4 जून 2022 (08:23 IST)

रुद्रप्रयाग की सीमाओं पर अब रोका नहीं जाएगा केदार जाने वाले तीर्थयात्रियों को

रुद्रप्रयाग की सीमाओं पर अब रोका नहीं जाएगा केदार जाने वाले तीर्थयात्रियों को - Kedarnath yatra : Pilgrims will not be stopped in rudraprayag
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को अब रुद्रप्रयाग जिले की सीमाओं पर रोका नहीं जाएगा। केदारधाम होटल एसोसिएशन की डीएम रुद्रप्रयाग से हुई वार्ता में यह निर्णय हुआ है। वार्ता के बाद के बाद डीएम ने विभिन्न यात्रा पड़ावों में लगाए गए बैरियरों को हटाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।
 
इसी के साथ पंजीकरण एवं यात्रियों की सीमित संख्या की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर होटल एसोसिएशन का शनिवार को प्रस्तावित बंद का ऐलान स्थगित हो गया है।
 
केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का सिलसिला अब भी थमा नहीं है। शुक्रवार को भी 4 तीर्थयात्रियों की जान जाने के बाद अकेले केदारनाथ में मरने वालों की संख्या 59 हो गई है। अभी तक 4 लाख 84 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिज्बुल कमांडर ढेर