Bhai Dooj
✕

जेडीएस के 4 बागी विधायकों ने दिया इस्तीफा

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (17:34 IST)
बेंगलुरु। विधानसभा चुनाव से पहले जेडीएस को शनिवार को तब बड़ा झटका लगा, जब उसके 4 बागी विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। बीजेड जमीर अहमद खान, आर. अखंड श्रीनिवासमूर्ति, एन. चालूवराय स्वामी और भीम नाइक ने विधानसभा के अध्यक्ष केबी कोलीवाड को यहां उनके घर पर अपना इस्तीफा सौंपा।


उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि विधायक 1 या 2 दिन में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ये चारों विधायक उन 7 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत की है। वे पार्टी नेतृत्व, खासकर जेडीएस की प्रदेश इकाई के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ मुखर रहे हैं। कोलीवाड ने कहा कि उन्होंने क्रम में होने के कारण इस्तीफे स्वीकार कर लिए। खान ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि उन्होंने जेडीएस छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि पार्टी पर एक व्यक्ति हावी हो गया है। एचडी कुमारस्वामी किसी की नहीं सुनते। वे अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और बड़े भाई एचडी रेवन्ना से विचार-विमर्श की भी जरूरत नहीं समझते। क्या वे हमारी सुनेंगे? जेडीएस के बागी विधायकों के वोट और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से शुक्रवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस बोनस के रूप में तीसरी सीट जीतने में कामयाब रही। सदन में अपने संख्या बल के आधार पर वह 2 ही सीटें जीतने की अपेक्षा कर रही थी। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

UP Chunav 2027: यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ में महामंथन, अमित शाह करेंगे बैठक का आगाज

अगला लेख