sundarkand
✕

इस क्रिकेटर ने 20 गेंदों में बनाया शतक

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (17:07 IST)
कोलकाता। रिद्धिमान साहा ने आईपीएल की अपनी तैयारी पुख्ता करते हुए एक टी-20 अंतर क्लब मैच में 20 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से शतक बनाया। यहां कालीघाट मैदान पर बंगाल नागपुर रेलवे के खिलाफ मोहन बागान के लिए खेलते हुए साहा ने 20 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए।

मोहन बागान ने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य सात ओवर में ही हासिल कर लिया। साहा ने अपनी पारी में 14 छक्के, चार चौके जड़े और दो सिंगल लिए।

उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाज अमन प्रसाद को छक्का लगाकर विजयी रन लिए। सातवें ओवर में उन्होंने छ: छक्के लगाए  और एक गेंद वाइड रहने से इस ओवर में 37 रन बने। साहा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख